Anoop Gupta ( अनूप गुप्ता )

edit

प्रारम्भिक शिक्षा अध्ययन सरस्वती शिशु मंदिर से संस्कारयुक्त वातावरण के अन्तर्गत हुई।

बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयं संघ से सम्पर्क, मुख्यशिक्षक, शाखा कार्यवाह का दायित्व रहा.

संघ शिक्षा - संघ शिक्षा वर्ग (द्वितीय वर्ष),

विविध क्षेत्र में सक्रियता -

  • रा0स्व0 संघ के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद [ अभाविप ( ABVP )] में छात्र जीवन से सक्रिय भूमिका का निर्वाहन किया, विद्यार्थी परिषद से सम्पर्क 1992 से। 
  • अभाविप(ABVP) में नगर प्रमुख, तहसील प्रमुख, सह जिला प्रमुख, जिला सदस्यता प्रमुख,
  • अभाविप(ABVP) में प्रदेश सहमंत्री, प्रदेश सदस्यता प्रमुख, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आदि दायित्वों का निर्वाहन किया।
  • अभाविप(ABVP) में पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहा, जिसके नाते बृज तथा मेरठ सम्भाग के 28 जनपदों में अभियान के दौरान छात्रों से जुड़ाव रहा।
  • अभाविप(ABVP) में पूर्णकालिक रूप में जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री, सम्भाग संगठन मंत्री रहे, वर्ष 1996-97 से 2007 (10 वर्ष)।
  • सीतापुर विभाग, मेरठ-मुरादाबाद संभाग एवं बुन्देलखण्ड के संगठन मंत्री के नाते 24-जनपदों का पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में सीधे प्रवास, कार्यकताओं से सम्पर्क, संवाद एवं संगठनात्मक कार्य का अनुभव।
  • मध्य उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री के नाते तकनीकी, व्यवसायिक छात्रों के कार्य का विशेष दायित्व रहा। 
  • अभाविप (ABVP) की योजना से सन् 2000 में 'भारत दर्शन कार्यक्रम' के नाते पूर्वोत्तर में असम प्रान्त के करीमगंज नामक स्थान पर डेढ़ माह रहकर कार्य किया।
  • 2004. लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना से मेरठ लोकसभा के समन्वयक की भूमिका का निर्वाहन किया।

भाजपा में....

  • 2007 से चुनाव प्रबन्धन, भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 में सहयोगी के नाते कार्य किये।
  • 2008 से भाजपा उ0प्र0 के प्रदेश कार्यालय सचिव का दायित्व निर्वाहन करते रहे। ( भाजपा में 5 वर्ष पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में समय दिया।)
  • 2013 से भाजपा उ0प्र0 के प्रदेश मंत्री हैं।

-------------------------------------------------

एकात्म मानववाद- "यही विचार देश व दुनियां की सभी समस्याओं का निदान है..."